एक ऐसा गांव जो दे रहा साफ़ चेतावनी; “ये गांव हिन्दुओं का है, यहाँ धर्मान्तरण कराने वाले ईसाई न घुसें”
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। धर्मान्तरण के खिलाफ हिन्दू संगठनों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं तथा आम हिन्दू जनता सनातन विरोधी ताकतों के खिलाफ सक्रिय होने लगी है। हिन्दुओं की इसी जागरूकता की जीती जागती मिशाल बना है गुजरात का एक गाँव, जिसमें ईसाइयों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जी हाँ गुजरात के एक गाँव के बाहर गांववालों ने बोर्ड लगा दिया है जिस पर लिखा है कि इस गाँव में धर्मान्तरण कराने वाले ईसाई प्रवेश न करें। ईसाइयों के प्रवेश पर बैन लगाने वाला ये गाँव है गुजरात के नवसारी जिले का गणदेवा गांव। खबर के मुताबिक़, नवसारी जिले के अंतर्गत गणदेवा गांव में हिंदू आदिवासी समुदाय के लोगों ने गुजराती में लिखे इस बोर्ड पर लिखा है कि धर्मांतरण करने वाले ईसाई गांव में प्रवेश न करे। गांव में करीब 7,500 लोग रहते हैं और इनमें से अधिकांश अनुसूचित जनजाति हलपति समुदाय से ताल्लुक रखते हैं जबकि बाकी बक्शीपंच समुदाय से आते हैं। गांव के बाहर टांगे गए एक बैनर पर लिखा है कि ईसाई धर्म के सभी भाई-बहन गणदेवा के हरिपुरा मोहल्ले में प्रवेश ना करें। गांव के उप सरपंच जयंती मिस्त्री का कहना है कि,’ गांव में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार से स्थानीय हिंदू तंग आ चुके हैं। आज की तारीख में गांव में 900 से अधिक ईसाई हैं। गांव में 70 परिवार हैं, जिनमें से 12 परिवार ईसाई धर्म अपना चुके हैं। उन्होंने बताया कि हर रविवार को पड़ोस के जिलों से ईसाई पादरी यहाँ आते हैं और लोगों को ईसाई धर्म का प्रवचन देते हैं। गांव के उप सरपंच जयंती मिस्त्री ने कहा है कि ये लोग लोगों को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराते हैं।’ उन्होंने कहा कि इसी से तंग आकर अब हमने फैसला लिया है कि जो भी ईसाई अपने धर्म के प्रचार प्रसार या धर्मान्तरण के लिए गांव में प्रवेश करने की कोशिश करेगा, उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।