ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुने गए महेंद्र सिंह धोनी, तो खेली मुंबई में कबड्डी !

धोनी मंगलवार को मुंबई में प्रो-कबड्डी लीग के दौरान मैट पर उतरे। हालांकि, वे किसी टीम की ओर से खेलने नहीं उतरे थे

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने गए हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम का यह पूर्व कप्तान अब कबड्डी में हाथ आजमा रहा है। धोनी मंगलवार को मुंबई में प्रो-कबड्डी लीग के दौरान मैट पर उतरे। हालांकि, वे किसी टीम की ओर से खेलने नहीं उतरे थे। उन्होंने एक प्रमोशनल शूट के लिए कबड्डी खेली, लेकिन उनकी मौजूदगी का स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।धोनी की कबड्डी खेलते हुई तस्वीरें रीति स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी की हैं। उसने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया है, ‘एमएस धोनी ऑन सेट इन मुंबई!’ बता दें कि इससे पहले धोनी को फुटबॉल के मैदान और बैडमिंटन के कोर्ट पर भी पसीना बहाते देखा जा चुका है। भारतीय फुटबाल लीग ‘इंडियन सुपर लीग’ (आईएसएल) में तो उनकी टीम चेन्नईयन एफसी भी हिस्सा लेती है। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन के साथ वे इस टीम के सह मालिक हैं। प्रो-कबड्डी लीग में अभिषेक बच्चन की टीम ‘पिंक पैंथर्स’ है।

Leave A Reply