पांच जनवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया पूरे मस्ती के मूड में है। पहले टेस्ट से पहले कोई प्रैक्टिस मैच नहीं होने से टीम के खिलाड़ी नए साल का खुलकर जश्न मना रहे हैं।
खासतौर पर शादी के बाद पहली सीरीज खेलने पहुंचे कप्तान विराट कोहली तो इस मौके का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। कोहली और धवन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ये दोनों केपटाउन की सड़क पर भांगड़ा करते दिख रहे हैं।
इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ भी लगी हुई है और वो भी दोनों की हौसलाअफजाई कर रहे हैं। मार्केट में घूमने के दौरान सड़क पर ही भांगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान जोरावर भी उनके साथ पूरी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। वहीं शिखर धवन की पत्नी भी दोनों को भांगड़ा करते हुए देख काफी खुश हो रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BdW8o8LBdRw/
टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा लगभग दो महीने लंबा चलेगा। इस दौरे में भारत तीन टेस्ट, 6 वनडे और तीन T20 मैच खेलेगी।