(न्यूज़लाइवनाउ-India) भारतीय ओपनर प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने अचानक शेफाली को सेमीफाइनल में मौका दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में वह कुछ खास नहीं सकीं, लेकिन उनके शॉट्स में आत्मविश्वास दिखा। हालांकि, फाइनल में शेफाली ने दिखा दिया कि वो अब भी टीम की ‘एक्स फैक्टर’ खिलाड़ी हैं।
भारत ने वनडे विश्व कप का खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन बनाए और जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 246 रन पर समेट दिया।
27 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट 70 रन और सिनोलो जाफ्ता 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। द. अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 161 रन की जरूरत है।
दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका
148 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने पारी के 30वें ओवर में सिनालो जाफ्ता को राधा के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सकीं। फिलहाल वोल्वार्ट 75 रन और डर्कसेन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 30 ओवर के बाद पांच विकेट पर 150 रन है। उन्हें जीत के लिए 149 रन की जरूरत है।
33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट 81 रन और डर्कसेन 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 124 रन की जरूरत है।
37 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। फिलहाल एल वोल्वार्ट 88 रन और डर्कसेन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है। द. अफ्रीका को जीत के लिए अब 78 गेंद में 105 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को पांच विकेट चाहिए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वोल्वार्ट का विकेट है।
दक्षिण अफ्रीका को 209 के स्कोर पर 40वें ओवर में छठा झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं। डर्कसेन ने वोल्वार्ट के साथ 60 गेंद में 61 रन की साझेदारी निभाई।
वोल्वार्ट का शतक
वोल्वार्ट ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद उन्होंने फाइनल में भी शतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर के बाद छह विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट के साथ क्लो ट्रायोन क्रीज पर हैं। इससे पहले दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया था। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं। डर्कसेन ने वोल्वार्ट के साथ 60 गेंद में 61 रन की साझेदारी निभाई।
220 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने वोल्वार्ट को अमनजोत कौर के हाथों कैच कराया। वोल्वार्ट ने 98 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। फिलहाल नदिन डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन क्रीज पर हैं।
221 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच पलट दिया है। दीप्ति ने ओवर की पहली गेंद पर वोल्वार्ट को कैच आउट कराया। फिर ओवर की चौथी गेंद पर क्लो ट्रायोन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
भारत खिताब से बस एक कदम दूर है। 246 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका लगा। खाका रन आउट हो गईं। फिलहाल डी क्लर्क और मलाबा क्रीज पर हैं।
भारत ने जीता विश्व कप
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
Comments are closed.