क्या जल्द दूल्हा बनने जा रहे हैं वरुण धवन? गर्लफ्रेंड ने शुरू की तैयार‍ियां

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। वरुण कई सालों से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। अक्सर वरुण नताशा के साथ नजर आते रहते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नताशा और वरुण नवंबर में शादी करेंगे। खबरों की मानें तो इन दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि नताशा ने कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। वह चाहती हैं कि शादी की सभी प्लानिंग खुद ही करें। ऐसे में नताशा ने शादी के कपड़ों से लेकर ज्वैलरी की शॉपिंग करना शुरू कर दी हैं वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी कहां होगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन यह वेडिंग पर्सनल होगी, इसमें बॉलीवुड के और धवन परिवार के करीबियों को ही बुलाया जाएगा। वरुण धवन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप की बात कबूल की थी। वरुण धवन इस वक्त फिल्म कलंक और रेमो डिसूजा की डांस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वरुण धवन इस समय बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं जो अब तक सबसे ज्यादा हिट फिल्में दे चुके हैं।

Leave A Reply