(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम में राहत देते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने दाम में कटौती की है।आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर कम कर दिए हैं। वहीं दूसरी और आईओसीएल ने डीजल के दाम को स्थिर रखा है। जानकारों की मानें क्रूड आॅयल के दाम में कटौती आने की वजह से पेट्रोलियम कंपनियों की और से राहत दी जा रही है। डाॅलर भी रुपए के मुकाबले थोड़ा कमजोर है। अगर एेसा ही रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल आैश्र डीजल के दाम में और भी कमी देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि पेट्रोल के दाम में कटौती देने के बाद आपको अपने महानगर में कितने दाम चुकाने होंगे।आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार महानगरों में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब पेट्रोल के दाम कम किए गए हैं। इस कटौती के बाद पेट्रोल के दाम नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमशः 70.84, 72.94, 76.41 और 73.54 रुपए हो गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। जबकि पिछले दो दिनों से डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही थी। आज देश के चार प्रमुख महानगरों के लोगों को शुक्रवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। यानी आपको नई दिल्ली, कोलकातामुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमशः 65.71, 67.49, 68.81 और 69.41 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। आपको बता दें कि शुक्रवार को डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर दाम कम किए गए थे।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.