खूबसूरत दिखने के लिए ग्लिटर आईशैडो का कुछ इस तरह करिये इस्तमाल

ग्लिटर का चुनाव: अगर आप थीम पार्टी में जा रही हैं तो आई मेकअप के लिए ग्लिटर चुनते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा। जैसे- आपकी ड्रेस का कलर क्या है? आईशैडो के कुछ कलर यूनिवर्सल होते हैं। जैसे- ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर या गोल्डन। इन्हें आप लगभग हर एक ड्रेस के साथ लगा सकती हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : ग्लिटर आईशैडो लगाना एक आर्ट है। इसे प्रॉपर तरीके से ही लगाया जाना चाहिए, वरना यह आपके खूबसूरत चेहरे को बिगाड़ भी सकता है। इसके लिए सही रंग चुनने के अलावा ब्रांड और प्रोडक्ट क्वॉलिटी देखना भी जरूरी है जिससे आपकी आंखें सुरक्षित रहें और साथ ही आप खूबसूरत भी दिखें। तो आइए जानते हैं, ग्लिटर आई शैडो लगाने के कुछ तरीके।

ग्लिटर का चुनाव: अगर आप थीम पार्टी में जा रही हैं तो आई मेकअप के लिए ग्लिटर चुनते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा। जैसे- आपकी ड्रेस का कलर क्या है? आईशैडो के कुछ कलर यूनिवर्सल होते हैं। जैसे- ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर या गोल्डन। इन्हें आप लगभग हर एक ड्रेस के साथ लगा सकती हैं।

क्वॉलिटी: कई बार लापरवाही से ग्लिटर खरीद लिया जाता है, जिससे क्वॉलिटी नहीं मिल पाती। ऐसे में ग्लिटर आंखों के ज्यादा ड्रेस और बालों में दिखाई देने लगता है। इसलिए ग्लिटर आईशैडो चुनते वक्त ब्रैंड और क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें, तभी आंखों का जादू चल सकेगा।

आईशैडो प्रीमियर का इस्तेमाल: आईशैडो लगाने से पहले आईशैडो प्रीमियर का इस्तेमाल करें। इससे आंखें खूबसूरत दिखती हैं और इस पर ग्लिटर से किया मेकअप भी अच्छा लगता है।

 

वैसलीन या जेल: आई मेकअप में ग्लिटर आईशैडो लगाने से पहले अपनी लैश लाइन पर जेल या वैसलीन लगाएं। ऐसा करने से मेकअप ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगा और लंबे समय तक टिकेगा भी। इस तरीके से आई मेकअप में परफेक्शन भी लाया जा सकता है।

क्रीम आईशैडो: ग्लिटर मेकअप किट में क्रीम आईशैडो रखने का तरीका खास है। ग्लिटर आईशैडो को आंखों में लगाने से पहले क्रीम बेस आईशैडो का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर ग्लिटर नहीं फैलेगा।

ऐसे करें अप्लाई: इसे लगाने के लिए क्यू-टिप या ग्लिटर एप्लीकेटर का इस्तेमाल करें। पलकों पर शेड लगाने से पहले हलका यानी सिंगल कोट लगाएं। एक बार ठीक ढंग से लग जाए, उसके बाद ही डबल कोटिंग करें। इसे लगाते हुए न तो पलकें झपकाएं और न ही आपके हाथ हिलने चाहिए।

बेस कलर से करें शुरुआत: अगर आप ग्लिटर आईशैडो लगाने से पहले बेस कलर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे ग्लिटर में एक्स्ट्रा चमक आती है। स्मोकी लुक के लिए भी आप बेस कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए ज्यादा बेस कलर लगाने की ज़रूरत नहीं होती।

फाइनल टच: काफी सावधानी बरतने के बावजूद कई बार ग्लिटर आंखों के अलावा चेहरे के कुछ हिस्सों पर भी लग जाता है। इसलिए अपने मेकअप को फाइनल टच देते हुए चेहरे पर मास्किंग टेप का इस्तेमाल करें जिससे चेहरे पर लगे हुए ग्लिटर को आसानी से छुड़ाया जा सके।

ऐसे करें रिमूव: आंखों पर लगाए हुए ग्लिटर आईशैडो को आसानी से रिमूव किया जा सकता है। आप इसे बेबी ऑयल या क्लींज़र की मदद से हटा सकती हैं। मास्किंग टेप से भी इसे आसानी से साफ किया जा सकता है।

Leave A Reply