राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत नागपुर मुख्यालय में विजयदशमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है. विजदशमी के अपने वार्षिक भाषण में उन्होंने कहा, “हमें आजाद हुए 70 साल हो गए. पहली बार दुनिया को लग रहा है कि भारत थोड़ा-थोड़ा उठ रहा है.”
भागवत ने कहा, “हमारे देश में गाय के दूध से ज्यादा उसके मूत्र और गोबर का इस्तेमाल होता है. छोटे किसानों के लिए गाय बेहद आवश्यक है. गाय और गाय से जुड़ी कृषि की रक्षा के लिए संविधान ने निर्देशित किया है. गाय की रक्षा धर्म का मामला नहीं है. मैं कई ऐसे मुस्लिमों को जानता हूं जो गौरक्षा के काम में लगे हैं. गायों की रक्षा करते हुए कई मुस्लिमों ने भी अपनी जान गंवाई है.”
उन्होंने कहा, “यह दुखद है कि गौरक्षा के नाम पर लोगों की हत्या की गई. किसी भी रूप में हिंसा निंदनीय है. वहीं कई गाय तस्करों ने भी कई लोगों की हत्या कर दी. हमें गौरक्षा के मुद्दे को धर्म से ऊपर उठकर देखना चाहिए.”