चंद्रमा से गिरा दुर्लभ पिंड अमेरिका में हुआ नीलाम, 6,12,500 डॉलर में ख़रीदा गया

'बुआग्बा' या 'मून पजल' के नाम से चर्चित इस उल्कापिंड को वैज्ञानिकों ने एनडब्ल्यूए 11789 नाम दिया है। इसे पिछले सा अफ्रीका के रेगिस्तान में खोजा गया था।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : चंद्रमा से धरती पर गिरा एक दुर्लभ पिंड अमेरिका में एक नीलामी में छह लाख 12 हजार 500 डॉलर (करीब 4.5 करोड़ रुपये) में बिका। 5.5 किलोग्राम वजन का यह पिंड या पत्थर छह टुकड़ों से मिलकर बना है, जिन्हें किसी रहस्यमय पहेली की तरह एक-दूसरे से जोड़कर रखा गया है। ‘बुआग्बा’ या ‘मून पजल’ के नाम से चर्चित इस उल्कापिंड को वैज्ञानिकों ने एनडब्ल्यूए 11789 नाम दिया है। इसे पिछले सा अफ्रीका के रेगिस्तान में खोजा गया था। माना जाता है कि बहुत पहले किसी उल्कापिंड की टक्कर के कारण यह चंद्रमा से अलग हो गया होगा। इसके बाद यह 3,84,400 किलोमीटर की दूरी और पृथ्वी के वायुमंडलीय घर्षण को पार करते हुए उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के रेगिस्तान में आ गिरा। यह खगोलीय पिंड अभी तक का सबसे बड़ा चांद का टुकड़ा है। नीलामी संस्था आरआर ऑक्सन के अनुसार, इस अद्भुत पिंड को वियतनाम के टैम चुक पैगोडा कॉम्प्लेक्स ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदा।

Leave A Reply