चेन्नई. AIADMK के विधायकों की रविवार को एक अहम बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधायक पार्टी की जनरल सेक्रेटरी वीके शशिकला से सीएम बनने की गुजारिश कर सकते हैं। यह भी अटकलें हैं कि शशिकला सीएम बनने को राजी हो सकती हैं। बता दें कि रविवार को जयललिता की मौत को दो महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर पार्टी ने विधायकों की बैठक बुलाई है। मीटिंग का एजेंडा तय नहीं है…
स्पोक्सपर्सन ने इंटरव्यू में कहा- रविवार को होगा फैसला
– उधर, पार्टी के स्पोक्सपर्सन सीआर सरस्वती ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि इस मीटिंग में शशिकला को तमिलनाडु का सीएम बनाए जाने का फैसला िलया जाएगा।
– सोर्सेज के मुताबिक, “पार्टी के नेताओं के अलग-अलग मत और अटकलों के बीच ये मीटिंग बुलाई है। ताकि, ये मैसेज दिया जा सके कि AIADMK में सबकुछ ठीक है, सब साथ हैं।”
– जयललिता के निधन के बाद ओ पन्नीरसेल्व को तमिलनाडु का सीएम बनाया गया था। पार्टी में शशिकला को जनरल सेक्रेटरी चुनने का भी विरोध हुआ था।

भतीजी ने कहा था- जयललिता की जगह कोई और बर्दाश्त नहीं
– जयललिता की तरह दिखने वाली उनकी भतीजी दीपा जयकुमार ने राजनीति में अपने बुआ के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया है।
– एक कॉन्फ्रेंस में दीपा ने कहा था, “मैं 24 फरवरी को बुआ के जन्मदिन पर अपने पॉलिटिकल रोडमैप का एलान करूंगी। मैं उनकी जगह किसी और को बर्दाश्त नहीं कर सकती। चीजें अब बिगड़ रही हैं, पार्टी कैडर्स की राय को नजरअंदाज किया जा रहा है।”
– “मुझे लेकर चल रही अफवाहें बदनाम करने की कोशिश है, लोग सच्चाई नहीं जानते। शशिकला के परिवार ने झूठे दावे किए हैं कि बुआ उनकी सलाह लेकर काम करती थीं।”
– दीपा जयललिता के बड़े भाई जयकुमार की बेटी हैं। जयकुमार का भी निधन हो चुका है।

जया को प्रोटेक्ट करने में मेरी फैमिली का अहम रोल : नटराजन
– AIADMK चीफ शशिकला के पति नटराजन ने कहा था, “एमजीआर के निधन के बाद जया को प्रोटेक्ट करने में मेरी फैमिली का अहम रोल था।”
– “शशिकला ने 30 साल तक जयललिता को प्रोटेक्ट किया, जब उन्हें एमजीआर की बॉडी को देखने की इजाजत नहीं दी गई तो हम उन्हें लेकर फ्यूनरल में गए।”
– “जब जयललिता को एमजीआर के फ्यूनरल व्हीकल के पास से हटा दिया गया तो मेरी फैमिली उनके सपोर्ट में आगे आई और पूरी लाइफ उनके साथ रही।”
– “ब्राह्मण जयललिता को सीएम बनाने के विरोध में थे, सिर्फ हम ही उनके साथ थे। अब अगर मेरी फैमिली राजनीति में है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”