जम्मू कश्मीर : गणतंत्र दिवस में पकड़ी गयी संदिग्ध मानव बम

पुणे की एक 18 साल की लड़की घाटी में संदिग्ध मानव बम के तौर पर गिरफ्तार हुई





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : जम्मू कश्मीर में सेना के हाथ एक संदिग्ध मानव बम लगी है। मानव बम बनी लड़की की उम्र 18 साल बताई जा रही है। इससे पहले कि कोई दुर्घटना हो पाती सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ लिया। लड़की की पहचान शादिया शेख के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि यह लड़की पुणे की रहने वाली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर अहमद खान ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक इनपुट के तहत महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा घाटी में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की खबर मिली। खबर को पुलिस महकमे ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ शेयर किया, सुरक्षा एजेंसियों ने पुलिस द्वारा प्राप्त इस इनपुट पर काम करके शादिया को गिरफ्तार करने में कामयाब हुए।डीजीपी मुनीर अहमद खान का कहना है कि लड़की से पूछताछ की जाएगी और आगे की जानकारी वक्त आने पर साझा की जाएगी।


Leave A Reply