जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण जाधव से उनकी पत्नी और माँ ने पाकिस्तान जाकर मुलाक़ात की. कुलभूषण जाधव पूर्व नेवी ऑफिसर थे.भारत लौटने के बाद जाधव की मान और पत्नी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उनके आवास पर मुलाक़ात की.इस मुलाक़ात में स्वराज के साथ विदेश सचिव एस जयशंकर प्रसाद भी मौजूद थे.
पकिस्तान में हुए विदेश मंत्रालय के विदेश मंत्रालय में जाधव की हुई अपने परिवार से मुलाक़ात में उनके कान के पीछे चोट के निशाँ दिखाई पड़ रहे हैं. इस से पता चलता है की पाकिस्तान उन्हें यातनाएं दे रहा है.
अपनों से मिलने के बाद जाधव की जो फुटेज सार्वजनिक तौर पर सामने आयी है वह सवालों का पुलिंदा लिए है। मार्च 2016 में गिरफ्तारी के बाद पत्नी चेतनकुल और मां अवंती से पहली बार 25 दिसंबर 2017 को जाधव की मुलाकात करवाई गई। कांच की दीवार के आर-पार बैठे इन लोगों की यह मुलाकात कुल चालीस मिनट की हुई।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की कड़ी निंदा की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीटर पर लिखा, पाकिस्तान इतना क्रूर कैसे हो सकता है। कांच की दीवार के साथ मां और पत्नी से मुलाकात करवाई। कार के लिए इंतजार करवाया और इस दौरान पाक मीडिया ने अपमानित करने वाले सवाल किए। जाधव के सिर और कान को देखें, स्पष्ट तौर पर चोट के निशान दिखेंगे। उन्होंने हैशटैग के साथ जाधव के आजादी की मांग की।