जानिए 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से जुडी रोचक बातें ।
देश के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का शुक्रवार को ऐलान किया गया हैं । जिसमे कई अभिनेताओं/अभिनेत्रीयों को सम्म्मानित किया गया ।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बता दें कि देश के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का शुक्रवार को ऐलान किया गया हैं । श्रीराम राघवन निर्देशित ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। विकी कौशल को ‘उरी’ और आयुष्मान खुराना को ‘अंधाधुन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। तेलुगु एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को फिल्म ‘महानटी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। राष्ट्रीय सिनेमा पुरस्कारों की ज्यूरी के चेयरमैन राहुल रवैल ने पुरस्कारों की घोषणा की। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मौजूद थे। इन पुरस्कारों का ऐलान दो महीने पहले किया जाना था। लेकिन, लोकसभा चुनावों के चलते अब इनकी घोषणा की गई। ज्यूरी ने 31 कैटेगिरी में फिल्मों का चयन किया। 419 फिल्मों की 45 दिनों तक स्क्रीनिंग के बाद अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में 23 अवॉर्ड्स घोषित हुए। इसके लिए 253 फिल्मों का जूरी ने 28 दिन स्क्रीनिंग की। 22 किताबों और 19 आर्टिकल्स भी लेखन श्रेणी में शामिल थे। पद्मावत के विवादित गाने घूमर को मिला बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड, भंसाली बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर । वहीं अक्षय कुमार की पैडमेन को बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म का अवॉर्ड। तेलुगु फिल्म महानटी के लिए कीर्ति सुरेश को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म के लिए ‘बधाई हो’ को पुरस्कार, उरी को मिला बेस्ट डायरेक्शन फिल्म का अवॉर्ड। श्रुति हरिहरन, चंद्रचूड़ राय, जोसी जोसेफ, सावित्री को उनकी परफॉर्मेन्स के लिए स्पेशल अवॉर्ड दिया गया। राष्ट्रीय एकता पर आधारित फिल्म के लिए दिया जाने वाला नरगिस दत्त बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड डी सत्यप्रकाश की ओन्दाला इरादाला को दिया गया है। प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म पानी को पर्यावरण संरक्षण पर बनी बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए दिया जाने वाला इंदिरा गांधी अवॉर्ड सुधाकर रेड्डी यकंती को उनकी फिल्म नाल के लिए दिया जाएगा। स्पेशल जूरी अवॉर्ड बांग्ला फिल्म केदारा और गुजराती फिल्म हेलारू के नाम पर घोषित हुआ। ये थे पिछले अवॉर्ड्स के विजेता : 2018 में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। वहीं, राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला था। इसी फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है। ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ एक्शन डायरेक्शन और पॉपुलैरिटी के मामले में सर्वश्रेष्ठ रही थी। वहीं विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्केअवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।