बता दें कि बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल जनता के टैक्स के पैसे से मशहूर वकील राम जेठमलानी की फीस भर रहे हैं। जेठमलानी उनका मानहानि केस लड़ रहे हैं।
तेजिंदर पाल एस बग्गा ने एक ट्वीट कर केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि वो जेठमलानी को केस लड़ने के लिए करोड़ों रुपए दे रहे हैं। इस ट्वीट में उन्होंने दो चिट्ठियां भी अटैच की थीं।