जैश-ए-मोहम्मद से सम्बन्ध रखने के शक पर सेना ने लिया 23 लोगों को हिरासत में

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा के अवंतिपोरा का गौरीपोरा इलाके में हुए फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के शक में पूछताछ के लिए 23 कश्मीरियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा के अवंतिपोरा का गौरीपोरा इलाके में हुए फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि जिन 23 लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे या तो जैश-ए-मोहम्मद से सीधे तौर पर जुड़े हैं या फिर उसका समर्थन करते हैं।पुलवामा में सुरक्षाबल और आतंकियों की मुठभेड़ जारी, सेना के 4 जवान शहीदसुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि रविवार को एनआईए ने संदिग्धों से ब्लास्ट को लेकर पूछताछ की। एक सूत्र ने बताया, ‘वे लोग जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर्स और इसके कश्मीर चीफ तर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।’

Leave A Reply