देश भर में नोटबंदी के बाद जहां कैश की किल्लत अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, एक टीवी ऐक्टर व दो लोगों के हवाले से 43 लाख रुपये की नई करंसी बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार दोपहर टीवी अभिनेता राहुल चेलानी, साथी कपिल चेलानी और चालक ब्रजेश को 43 लाख रुपए की नकदी के साथ पकड़ा।