ट्रूडो के साथ दिखे खालिस्तानी आतंकी अटवाल के बारे में कनाडा की एजेंसी को मालूम था

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : कनाडा की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कनाडा की खुफिया एजेंसी ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की भारत यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रमों में खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल की मौजूदगी के परिणामों के बारे में पहले ही चेता दिया गया था। ट्रूडो की पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में तैनात कनाडाई उच्चायुक्त की ओर से अटवाल को दिए गए डिनर के निमंत्रण के मुद्दे पर विवाद गहराता जा रहा है।जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो की खालिस्तानी आतंकी के साथ ली गई तस्वीर वायरल होने के बाद से ही यह मामला गरमाया हुआ है। बता दें कि यह तस्वीर मुंबई के एक इवेंट में ली गई थी। ‘खालिस्तानी समर्थक’ कहे जाने वाले ट्रूडो के औपचारिक डिनर में भी अटवाल को इनवाइट किया गया था। बाद में मेहमानों के लिस्ट से जसपाल अटवाल का नाम हटा दिया गया था।अटवाल के बारे में आपको बता दें कि वह 1986 में वैंकूवर आइलैंड पर भारतीय कैबिनेट मंत्री मलकीयत सिंह सिंधू पर हुए जानलेवा हमले का आरोपी है। उस समय अटवाल कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और भारत में एक आतंकी समूह के तौर पर बैन किए गए इंटरनैशनल सिख यूथ फेडरेशन का सदस्य था।जसपाल अटवाल की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इवेंट में मौजूदगी को भारतीय विदेश मंत्रालय ने जांच का विषय बताया है। विदेश मंत्रालय ने यहां तक कहा है कि अटवाल का भारत में ही होना जांच का विषय है।वहीं कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का ने आज एक बार फिर दोहराया कि जो भी हुआ उसे सही नहीं ठहराया जा सकता। मैंने कल भी कहा था कि उस आदमी को डिनर के लिए न्योता नहीं दिया जाना चाहिए था। जिस एमपी ने इसकी जिम्मेदारी ली है, उससे मैं कनाडा पहुंचकर बात करूंगा। वहीं उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई।

Leave A Reply