दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक चरण पर है। लोगों को साफ-सुथरी वायु देने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार कई कदम उठा रही है। मगर दूषित प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। प्रदूषण वातावरण के कारण लोगों का स्वास्थय भी प्रभावित हो रहा है। इस चिंताजनक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार ने एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित किया है। जो राष्ट्रीय राजधानी के क्षेत्र (NCR) ने अच्छी वायु को उपलब्ध कराने के लिए प्रारूप कार्रवाई एजेंडा तैयार किया है।
इस टास्क फोर्स का नेतृत्व प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा कर रहे हैं। टास्क फोर्स ने ‘एयर एक्शन प्लान’ को अंतरिम रूप दिया है जिसका मकसद दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करना है। इसके तहत कई प्रमुख कदम उठाने की बात कही गई है जिसकी निगरानी टास्क फोर्स करेगी। प्रारूप में कहा गया कि ऐसा मानना है कि वायु की गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार विभिन्न विभागों की एजेंसियों को अपनी जरुरत के अनुसार वातावरण को सुधारने के लिए कई अन्य कदम भी उठाने होंगे। एक्शन एजेंडा को लागू करने में पूरे तालमेल को बनाए रखने के लिए एमओईएफ के सचिव जिम्मेदार होंगे। ये भी कहा गया है कि सरकार एक्शन प्लान को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए विशेषकों और लोगों के सुझावों का स्वागत करेगी।
Prev Post
Next Post