दिल्ली में पेट्रोल 10 दिन में 2.38 रु हुआ कम, 80.45 रु के स्तर पर पहुंचा

18 अक्टूबर से पहले तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही थीं

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : पेट्रोल के रेट शनिवार को लगातार 10वें दिन कम हुए। दिल्ली में कीमत 80.45 रुपए और मुंबई में 85.93 रुपए हो गई। दोनों शहरों में 40 पैसे कम हुए। मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतों में 35 से 38 पैसे कम हुए। दिल्ली में 10 दिन में पेट्रोल 2.38 रुपए और मुंबई में 2.36 रुपए सस्ता हो चुका है। क्रूड के रेट कम होने की वजह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाईं।दिल्ली में 10 दिन (18-27 अक्टूबर) में पेट्रोल 2.38 रुपए सस्ता हुआ। इस दौरान मुंबई में 1.98 रुपए कम हुए। 18 अक्टूबर से पहले तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही थीं। सिर्फ 5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल 2.5 सस्ते हुए थे।केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1.5 रुपए घटाई थी। तेल कंपनियों को 1 रुपया कम करने के लिए कहा गया। इस तरह 5 अक्टूबर को 2.5 रुपए की राहत मिली।

Leave A Reply