दिल्ली में रह रहे नाइजीरियन करते हैं ड्रग्स का धंधा : केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री हंसराज अहीर

मोदी सरकार में गृह राज्‍यमंत्री हंसराज अहीर ने दिल्ली में रह रहे नाइजीरियाई मूल के लोगों को लेकर एक बयान दिया है। हंसराज अहीर बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी



में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले ज्यादातर नाइजीरियन ड्रग्स का कारोबार करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बेइमानी से रहते हैं और यहां आकर सब उल्टे काम करते हैं।

रायपुर में हंसराज अहीर भारतीय नागरिकता प्रदान कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘दुनिया के किसी भी देश के नागरिक को हमने समयावधि तक यहां सम्‍मान से जीने का अधिकार दिया है, ऐसे कई लोग हैं, जिन्‍हें हम वीजा भी देते हैं. इन लोगों को लॉन्‍ग टर्म वीजा भी दिया जाता है, सालों तक ये लोग वीजा लेकर यहां रहते हैं और हम इनका सम्मान भी करते हैं।

उन्‍होंने आगे कहा कि ‘यहां विदेशी नागरिकों पर अत्‍याचार नहीं होता है, बल्कि ये लोग यहां आकर अत्याचार करते हैं। दिल्‍ली में नाइजीरिया के लोग वीजा लेकर रहते हैं, लेकिन वे यहां बेइमानी से रहते हैं. ड्रग्‍स का कारोबार करते हैं’.




की मौजूदगी में पाकिस्‍तान से आए विस्थापित हिंदुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान की। इस दौरान गृह राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने करीब 70 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में जिन पाकिस्तानी हिंदूओं को भारतीय नागरिकता दी गई, वो पिछले कई सालों से राज्य में अस्थाई रूप से रह रहे थे। कार्यक्रम में जो लोग बिना प्रमाण पत्र के रह गए हैं उन्हें इसी हफ्ते प्रमाण पत्र वितरित कर दिया जाएगा।

Leave A Reply