‘दीदी के पास गुंडों के लिए पैसा है, कर्मचारियों के लिए नहीं’ – पीएम मोदी
दिल्ली की केंद्र सरकार ने सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया। बगल के राज्य त्रिपुरा ने भी भाजपा की सरकार बनते ही सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया। लेकिन यहां की दीदी अब तक छठा वेतन आयोग भी लागू नहीं करती हैं। - पीएम मोदी
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मोदी ने बालूरघाट में कहा, “जिस तरह बुआ-भतीजा मिलकर पश्चिम बंगाल की संस्कृति को यहां के लोगों को बदनाम कर रहे हैं वो शर्मनाक है। दीदी के पास गुंडों को देने के लिए पैसा है, लेकिन कर्मचारियों को डीए देने के लिए पैसे नहीं हैं। दिल्ली की केंद्र सरकार ने सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया। बगल के राज्य त्रिपुरा ने भी भाजपा की सरकार बनते ही सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया। लेकिन यहां की दीदी अब तक छठा वेतन आयोग भी लागू नहीं करती हैं। वह कहती हैं कि पश्चिम बंगाल की मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहती हैं।”