दुबई के अबू धाबी में पहले हिन्दू मंदिर का हुआ शिलान्यास

रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर का निर्माण बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था करवाएगी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ दुनियाभर के धार्मिक और सामाजिक नेता भी शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर का निर्माण बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था करवाएगी। आयोजन में संस्था के आध्यात्मिक नेता महंत स्वामी महाराज भी मौजूद थे।खलीज टाइम्स के मुताबिक, शिलान्यास कार्यक्रम अबू मुरेखा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पुजारी ने गुलाबी रंग के पत्थर से मंदिर की नींव रखी। यह पत्थर राजस्थान से मंगवाए गए हैं।आयोजन में विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान और मंत्री शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान समेत दुनियाभर के कुछ नेता भी शामिल हुए। गुरुवार को एयरपोर्ट पर शेख नाहयान ने स्वामी महाराज समेत अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत किया।रिपोर्ट के मुताबिक इस मंदिर में आर्ट गैलरी, हॉल, लाइब्रेरी और जिम के साथ ही एक सांस्कृतिक परिसर भी होगा। फिलहाल मंदिर के पूरे होने की समय सीमा स्पष्ट नहीं है।मंदिर में नक्काशी की जिम्मेदारी भारतीय कलाकारों को सौंपी गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में यूएई का अपना पहला दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मंदिर की आधारशिला रखी थी।

Leave A Reply