देश में हिमाचल का डंका बजाना है तो भाजपा को बहुमत से जिताएं- PM मोदी

दो दिन के हिमाचल दौरे पर पहुंचे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा वार किया। शनिवार को कांगड़ा शाहपुर के चंबी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की जय जयकार हो रही है।
इसका मोदी कारण नहीं है, बल्कि भारत की आन-बान-शान और गौरव का गान हो रहा है। सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी इसका कारण है। उन्होंने कहा कि देश में हिमाचल का डंका बजाना है, तो तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाइए तभी ये सपना पूरा होगा।

मोदी को सुनने के लिए रैली मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।  वहीं इससे पहले मोदी को जीएसटी का दुखड़ा सुनाने जालंधर के व्यापारी ऊना पहुंचे थे। जहां जालंधर खेल संघ ने भाजपा विधायक सत्ती को ज्ञापन सौंपा । इस पर सत्ती ने आश्वासन ‌दिया कि सत्ता में आते ही जीएसटी की लिमिट 20 लाख रुपये करने का पहला फैसला लेंगे।

Leave A Reply