देश में 9 हवाईअड्डों पर यात्री सेवाएं फिर से शुरू
चंडीगढ़ एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया था। जबकि, लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट हवाईअड्डों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारत में 9 हवाईअड्डों से उड़ान पर लगी रोक को हटाया लिया गया है। अब इन हवाईअड्डों पर यात्री सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। इससे पहले भारत के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद कर दी गई थीं।अमृतसर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई थी। इसके अलावा देहरादून में यात्री विमान सेवाएं रोक गई थी।चंडीगढ़ एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया था। जबकि, लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट हवाईअड्डों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा कारणों से यहां हवाई पट्टियों को खाली रखने का निर्देश दिया गया है। कई कमर्शियल फ्लाइट को होल्ड पर रखा गया है। उधर, पाकिस्तान ने भी लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद एयरपोर्ट से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी है।
इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी F16 विमानों ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की और भारत की मुस्तैद वायुसेना ने पाकिस्तानी विमान को मार गिराया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने 12 से 15 जगहों पर सीजफायर उल्लंघन किया गया है। मंगलवार रात से पाकिस्तान भारी गोलीबारी कर रहा है। एलओसी(LoC) के पास राजौरी में भारी गोलीबारी में सेना के पांच जवान घायल हो गए हैं। दो जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल और मोर्टार दागे गए। जिसकी वजह से सीमा के नजदीक गांवों में कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है।बता दें कि भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तगड़े करीब 3.30 बजे Pok और पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मुहम्मद के कई ठिकानों को निशाना बनाया था। वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लेकर अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तुनख्वा के बालकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए- तोएबा और हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में जैश का रिश्तेदार यूसुफ अजहर और उसका भाई भी मारा गया।भारतीय वायुसेना ने 1971 के युद्ध के बाद पहली बार पाकिस्तान में घुसकर हवाई हमले किए। इससे पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश-ए- मोहम्मद को भारी नुकसान हुआ है। बालकोट शहर से 20 किमी दूर जंगल में एक पहाड़ी पर बने पांच सितारा रिसॉर्टनुमा उसके सबसे बड़े कैंप पर जैसे ही मिराज विमानों ने 1000 किलो के लेजर गाइडेड बम गिराए वह मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।