धर्मशाला में पकड़े गए हेरोइन के पांच तस्कर
पुलिस ने चिट्टे के कारोबार के आरोप में 20 वर्षीय अमन वर्मा निवासी भदरोआ तहसील नूरपुर, 31 वर्षीय अजय कुमार निवासी दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब और इसकी पत्नी रॉबी, 20 वर्षीय अमित निवासी हरिजन कालोनी दीनानगर पंजाब और जम्मू के कठुआ से संबंध रखने वाली बबीता को गिरफ्तार किया है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पुलिस के नारकोटिक्स सेल की टीम ने धर्मशाला स्थित गुरुद्वारा रोड में एक किराये के घर में रह रहे अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दो युवकों की उम्र महज 20 साल बताई जा रही है। छापामारी के दौरान टीम ने आरोपियों के कब्जे से 29.99 ग्राम हेरोइन, 65 हजार रुपये, आठ मोबाइल, एक वजन करने की मशीन और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने चिट्टे के कारोबार के आरोप में 20 वर्षीय अमन वर्मा निवासी भदरोआ तहसील नूरपुर, 31 वर्षीय अजय कुमार निवासी दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब और इसकी पत्नी रॉबी, 20 वर्षीय अमित निवासी हरिजन कालोनी दीनानगर पंजाब और जम्मू के कठुआ से संबंध रखने वाली बबीता को गिरफ्तार किया है।आरोपियों को गिरफ्तार कर सदर थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है नशा तस्करों के तार पंजाब व जम्मू-कश्मीर से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि नशा कहां से और कहां ले जाया जा रहा था।एसएसपी संतोष पटियाल ने बताया कि जिला की नारकोटिक्स सेल को तस्करों की गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने धर्मशाला पुलिस के सहयोग से गुरुद्वारा रोड धर्मशाला के समीप जाल बिछाकर नशा तस्करों को दबोच लिया।