(न्यूज़ लाइव नाऊ) : केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने शनिवार को कहा कि भारत 21वीं सदी में वैश्विक व्यवस्था को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
उन्होंने करीब एक सदी पहले औपनिवेशिक शक्तियों को भारत की चुनौती को मौजूदा वैश्विक व्यवस्था के उदय की शुरुआत का श्रेय दिया. विदेश राज्य मंत्री यहां कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम) के दौरे में हायर डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स (एचडीएमसी) के प्रतिभागी अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान उभरती वैश्विक व्यवस्था में भारत की आकांक्षाएं एवं भूमिका विषय पर बोल रहे थे.