पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने क्रिसमस के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को धमकी भरे लहजे में बड़ी बात बोली हैI सिद्धू ने क्रिसमस डे पर प्रदर्शन करने वालों को गुरुवार को कहा कि पंजाब में क्रिसमस पर किसी ने बवाल किया तो उनकी आंख निकाल ली जाएगी. ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में हिन्दूवादी संगठनों ने क्रिसमस के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसी के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू बोल रहे थे. ईसाई समुदाय को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा ‘अगर आपको कोई नीचे गिराता है तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे.’ पिछले साल भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सिद्धू ने कहा पंजाब में किसी को भी किसी भी त्योहार में खलल डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा ये भी कहा कि ‘यह जानकर बहुत ही आश्चर्य होता है कि कुछ लोगों क्रिसमस को मुद्दा बना रहे हैं। लेकिन मैं बहुत संतुष्ट हूं कि पंजाब में ईसाइयों को क्रिसमस मनाने की पूरी छूट मिली हुई है. राज्य में इस प्रकार की कोई परेशानी नहीं है.’ उन्होंने आगे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, पंजाब में सभी समुदाय शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं और हर व्यक्ति को किसी भी धर्म का प्रचार और उसे मानने का पूरा हक है। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार भारतीय संविधान का हिस्सा है। हम सभी भाई है और आपके अधिकारो की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।