पंजाब-गुरदासपुर : हिंदू नेता को गोलियों से भूना, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, साथी की हुई मौत।

आरोपी मौके से फरार हो गए। हनी को पिछले साल सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई थी। एजेंसियों की समीक्षा के बाद तीन महीने पहले ही उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :   पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या का सिलसिला जारी है। कस्बा धारीवाल के डडवां रोड पर सोमवार देर शाम दो अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना हिंदुस्तान उत्तर भारत के यूथ विंग के प्रमुख हनी महाजन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इसमें महाजन के साथी की मौत हो गई जबकि वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। हनी को पिछले साल सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई थी। एजेंसियों की समीक्षा के बाद तीन महीने पहले ही उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम लगभग पौने छह बजे हनी महाजन अपने साथी अशोक महाजन की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक स्विफ्ट कार में आए और आते ही दोनों पर करीब दस फायर किए। इस फायरिंग में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हनी महाजन की टांगों पर चार गोलियां लगीं। वहीं, फायरिंग के बाद आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया जहां से हनी महाजन को एस्कॉर्ट अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हनी और अशोक की उम्र 38 साल के करीब बताई जा रही है। आईजीपी बार्डर रेंज सुरेन्द्र पाल सिंह परमार ने बताया कि हनी महाजन अपनी दुकान बंद कर अशोक की दुकान पर चला गया था। वहीं पुलिस ने पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

Leave A Reply