पति ने नहीं बताया फोन का पासवर्ड तो पत्नी ने जिंदा जलाकर मार डाला

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास न होने के कारण कई घटनाएं देखने को मिल जाती हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या देखने को आया जब शक के तौर पर महिला ने अपने पति से फोन का पासवर्ड मांगा। पति ने पासवर्ड नहीं बताया तो पत्नी ने उसे जिन्दा जलाकर मार डाला। यह मामला इंडोनेशिया के पश्चिम नुसा तेंगारा प्रांत से सामने आया। यहां रहने वाली 25 वर्षीय पत्नी इल्हान अयानी का अपने पति डेडी पुरनामा से फोन के पासवर्ड को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने फोन का पासवर्ड बताने से इनकार कर दिया, जिस कारण दोनों में जमकर कहासुनी हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर हाथ तक उठा दिया। इस बात महिला को गुस्सा आ गया और उसने पति पर पेट्रोल डाला और उसे लाइटर की मदद से जिन्दा जला दिया। गंभीर हालत में पति को पश्चिम नुसा तेंगारा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply