पीएम मोदी कल से शुरू करेंगे यूपी में लोकसभा प्रचार अभियान, 80 सीटों का है लक्ष्य
लोकसभा चुनाव की पिच तैयार करने के लिए इन दौरों में पीएम मोदी 4 साल की सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर सकते हैं।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अपनी पहुंच बना लेंगे। 14 जुलाई से पीएम मोदी पूर्वांचल से अपने इस दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले लोकसभा चुनाव की पिच तैयार करने के लिए इन दौरों में पीएम मोदी 4 साल की सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर सकते हैं।
मोदी के दौरे की शुरुआत में पहले कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में वाराणसी, अपना दल (एस) नेता अनुप्रिया पटेल के मिर्जापुर और आजमगढ़, प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के गढ़ शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, रैलियों और सार्वजनिक सभाओं की इस तरह से योजना बनाई जाएगी कि कम से कम तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों को प्रत्येक यात्रा में शामिल किया जाए।
उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा,’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 70 वर्षों में किसी भी सरकार की तुलना में वाराणसी में और अधिक विकास किया है। ‘प्रधानमंत्री मोदी शहर को 1,000 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उपहार भी देंगे।’
सूत्रों ने कहा कि मोदी दौरे के वक्त कृषि मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हाल ही में प्रधानमंत्री ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए एमएसपी की वृद्धि पर चर्चा की थी। 29 जुलाई को मोदी लखनऊ जाएंगे जहां वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक समारोह में भाग लेंगे। मोदी इस साल फरवरी में निवेशकों के शिखर सम्मेलन के दौरान परियोजनाएं भी लॉन्च करेंगे।