पीएम मोदी : ‘कांग्रेस को उनकी जीत पर बधाई’

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस को उनकी जीत पर बधाई

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और अन्य विजयी दलों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने मंगलवार रात ट्वीट कर कांग्रेस, टीआरएस और मिजो नेशनल फ्रंट को जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस को उनकी जीत पर बधाई। तेलंगाना में जीत पर चंद्रशेखर राव को भी बधाई। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को भी प्रभावशाली जीत की बधाई। हम विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान की जनता को सेवा का मौका देने के लिए धन्यवाद करता हूं। इन राज्यों में भाजपा की सरकारों ने अथक रुप से लोगों के कल्याण के लिए काम किया।’ मोदी ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के चुनावों के लिए दिन-रात मेहनत की। मैं उनके कठिन परिश्रम के लिए उन्हें सलाम करता हूं। हार-जीत जिंदगी का हिस्सा हैं। आज के नतीजे देश के विकास और लोगों की सेवा करने के लिए कठिन काम करने के हमारे संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

Leave A Reply