पीएम से देह व्यापार को वैध करने की मांग उठी

देश में यौनकर्मियों और उनकी संतानों के भलाई के लिए काम कर रहे भारतीय पतिता उद्धार सभा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दे व्यापार को वैध करने की मांग की है

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारत में देह व्यापार करने वाले औरतों और उनके बच्चों के कल्याण के लिए काम कर रहे संगठन भारतीय पतिता उद्धार सभा ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर देह व्यापार को वैध करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि यौनकर्मियों की समस्या से निपटना आसान नहीं है इसलिए देह व्यापार को व्यापार को वैध किया जाए और इससे जुड़े यौनकर्मियों के पुनर्वास और उत्थान के प्रयास किए जाएं।




पत्र में संगठन के प्रमुख खैराती लाल भोला ने कहा है कि देह व्यापार को वैध बनाने से यौनकर्मियों को अपनी आय को अपने पास रखने का अधिकार मिलेगा और वह अपने बच्चों को शिक्षा दिला सकेंगे। भोला का कहना है कि देह व्यापार करोड़ों का कारोबार है और यौनकर्मियों द्वारा की गई कमाईम, कोठे वाले पुलिस और अन्य लोग जिनमें अनेक बिचौलिए शामिल हैं, हथिया लेते हैं। संगठन ने सलाह दी है कि सरकार यौनकर्मियों को प्राधिकार लाइसेंस जारी करे और बिना लाइसेंसी यौनकर्मियों पर कार्यवाही की जाए। संगठन का कहना है कि देश भर में 54 लाख यौनकर्मी है जिनके 25 लाख बच्चे हैं। इनमें से कई बच्चे और यौनकर्मी एड्स सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित है और इन लोगों के पास पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।


Leave A Reply