पुलवामा में CRPF कैंप पर फिदायीनी हमले की जिम्मेदारी ली जैश ने, हमले में 4 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक शिविर पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने आज फिदायीन हमला किया। इस आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए। वहीं सेना के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सेना ने जैश के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकवादियों ने आज तड़के करीब दो बजे अवंतीपुरा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 185वीं बटालियन के शिविर पर हमला कर दिया।



सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया, ‘‘रात करीब 2 बजे दो सशस्त्र आतंकवादी शिविर में घुस आए। वे अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर और स्वचालित हथियारों से लैस थे। उन्होंने शिविर में मौजूद संतरियों को चुनौती दी।’’ फिलहाल सेना का सर्च ऑप्रेशन जारी है। जहां आतंकी छिपे थे, वो चार मंजिला इमारत है। बताया जा रहा है कि आतंकी बिल्डिंग के चौथे माले पर मौजूद हैं और यहीं से फायरिंग कर रहे हैं। इस बिल्डिंग में सीआरपीएफ सेंटर का एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक है, जहां कंट्रोल रूम भी है।




जैश ने ली हमले की जिम्मेदारी
मीडिया को Whatsapp मेसेज भेजकर जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली। आतंकी संगठन का कहना है कि यह फिदायिन हमला उनके आतंकी कमांडर नूर त्राली की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है।

Leave A Reply