पूर्व PM अटल जी को, जन्मदिन की बधाई देने घर पहुंचे मोदी-शाह और राजनाथ सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्र के एक महान नेता अटल बिहारी बाजपेयी का आज जन्मदिन है. बाजपेयी के जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके आवास पर जाकर बाजपेयी को बधाई दी. इनके साथ-साथ संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल समेत कई अन्य नेताओं ने भी बाजपेयी की आवास में जाकर उनको बधाई दी.




गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बाजपेयी के लंबे स्वास्थ्य की कामना करते ट्वीट किया है -“हमारे प्रिय नेता और मार्गदर्शक अटल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. अटल जी एक विशाल हृदय वाले दूरदर्शी नेता है जिन्होंने भारतीय राजनीति में सुशासन विकास और प्रदर्शन की राजनीति की शुरुआत की मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा -“प्यारे अटल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं उनके नेतृत्व में देश ने विकास किया है और पूरी दुनिया में हमारा सम्मान बढ़ा है.” राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर लिखा -“हमारे अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.” राष्ट्रपति गोविंद ने पंडित मदन मोहन मोहन पंडित मदन मोहन मोहन मालवीय की जयंती पर उनको भी श्रद्धांजलि अर्पित की.


Leave A Reply