प्रियंका को वाराणसी से नहीं लड़ाने के कांग्रेस के फैसले से निराश हूं – अरुण जेटली

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- प्रियंका गांधी को वाराणसी से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने को लेकर मैं कांग्रेस पार्टी के निर्णय से काफी निराश हूं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रियंका गांधी को वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार नहीं बनाए जाने को लेकर कांग्रेस की खिंचाई की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- प्रियंका गांधी को वाराणसी से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने को लेकर मैं कांग्रेस पार्टी के निर्णय से काफी निराश हूं। पिछले दो महीने से वह (प्रियंका गांधी) सार्वजनिक जीवन में हैं। भारत बदल गया है और अब वंशवाद कोई मायने नहीं रखता है। प्रियंका गांधी के चुनाव नहीं लड़ने से साफ हो गया है कि वंशवाद के क्या मायने हैं?अरुण जेटली कांग्रेस पार्टी को लेकर ट्विटर पर काफी आक्रामक अंदाज में दिखे। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, प्रियंका गांधी के दावे का मिथक टूट गया है। भारत की पारंपरिक होशियारी है- बंद मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की। अभी तक यह मिथक था कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से फर्क पड़ेगा। आज इस मिथक ने अपनी अहमियत खो दी है। पिछले कुछ दिनों से अटकलें थीं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन आज कांग्रेस ने वाराणसी से अजय राय को चुनावी मैदान में उतार के उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। कुछ दिन पहले एक समर्थक ने कहा था कि आप (प्रियंका गांधी) रायबरेली से चुनाव लड़ें, जिसपर प्रियंका गांधी ने कहा था कि वाराणसी से क्यों नहीं?

Leave A Reply