फैशन को लेकर खुद की आलोचना से ऐश्वर्या को फर्क नहीं

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से कान फिल्मत्सव में शिरकत कर रही हैं. वहां पहने गए उनके परिधानों को लेकर अक्सर उनकी तारीफ हुई है. लेकिन, कई बार अपने लुक के लिए ऐश्वर्या की आलोचना भी हुई है.

इस बारे में ऐश्वर्या का कहना है कि उन्हें ऐसी आलोचना से फर्क नहीं पड़ता. ऐश्वर्या ने कान से फेसटाइम वीडियो चैट के जरिए दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने कभी भी इसे अपने अस्तित्व का केंद्र नहीं बनाया. हम एक सार्वजनिक हस्ती हैं और मुझे पता है कि सोशल मीडिया पर हर किसी का अपना एक रुख है. मैं यर्थाथवादी हूं, मैं उन्हें पहचानती हूं, मैं सार्वजनिक मंच पर हूं इसलिए बहुत सारे रुख होंगे.’

बता दें कि पिछले साल कान के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या जामुनी रंग का लिप्सटिक लगाकर उतरी थीं, जिससे वो काफी चर्चा में आईं. इसपर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया भी दी.

हालांकि, उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ज्यादा प्यार मिलता है. मैं खुशकिस्मत हूं कि अगर कुछ नकारात्मक बातें हैं तो उससे कहीं ज्यादा प्यार, उत्साह और प्रशंसा है. मैं इससे वशीभूत हूं.’

Leave A Reply