फ्लाइट कैंसिल होने पर भड़कीं ऋचा चड्ढा

(न्यूज़ लाइव नाऊ)
मुंबई: ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ के प्रमोशन और पार्टी में काफी बिजी हैं। ऋचा एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई है। फ्लाइट को 3:30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होना था। इसके बाद ऋचा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए ट्विटर पर कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, ‘एयर इंडिया, मुझे चंड़ीगढ़ से मुंबई के लिए किसी भी तरह बाहर निकालें। आपने दोपहर 3.30 बजे की फ्लाइट कैंसल कर दी है। मुझे फुकरे रिटर्न्स की सक्सेस पार्टी अटेंड करनी है।’ ऋचा के ट्वीट के बाद एयर इंडिया ने उनसे माफी मांगते हुए चंडीगढ़ ऑफिसर से संपर्क करने को कहा। साथ ही उन्हें एक कस्टमर केयर नंबर भी दिया। इसके बाद एयर इंडिया के ट्वीट का जवाब देते हुए ऋचा ने लिखा, ‘मुझे रात को 8 बजे पार्टी अटेंड करनी है, प्लीज किसी को भेजिए और मुझे यहां से निकलवाइए।’ ऋचा का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर आप कोई भी फ्लाइट कैंसल करते हैं तो आपको पहले बताना चाहिए ताकि हम कुछ और इंतजाम कर सकें। अगर आप सच में शर्मिंदा हैं तो मेरे लिए चार्टर प्लेन भेजिए।’

Leave A Reply