बजट 2018 : सरकार बिटकॉइन पर लगा रही है रोक, पर तस्वीर पूरी साफ नहीं

सरकार बिटकॉइन एवं अन्य क्रिप्टो करेंसी पर नकेल कसने की तैयारी में है





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने आम बजट भाषण में क्रिप्टोकरेंसी को गैरकानूनी घोषित किया है और इसपर लगाम लगाने का इशारा किया है. हालांकि, उनके बजट भाषण के बाद भी इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं है कि सरकार इस पर रोक कैसे लगाएगी. इससे पहले, भारत सरकार ने संकेत दिए थे कि वह क्रिप्टोकरेंसी पर के लेनदेन पर नजर रखेगी.जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी यानी बिटक्वॉइन जैसी वर्चुअल करेंसियों के जरिए होने वाले गैरकानूनी ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी. जेटली के बजट भाषण से पहले इस दिशा में सरकार के कदम उठाए जाने की उम्मीद तो की जा रही थी, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार ने इस दिशा में कड़ा कदम उठा लिया है. हालांकि, यह देखना अभी बाकी है कि इसे अमल में लाने के लिए सरकार के पास क्या तैयारियां हैं.वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बिटक्वॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी पर रोक लगाने की बात तो कही है, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इसे बैन करने की बात नहीं कही. न ही उन्होंने बिटक्वॉइन में ट्रेडिंग को बैन करने की बात कही है. अगर सरकार का इसे बैन करनेका इरादा है तो उसे आने वाले दिनों में इस दिशा में स्पष्ट प्रावधान करने होंगे.
अरुण जेटली के इस कदम से फिनटेक (बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाओं के लिए कंप्यूटर प्रोगाम या तकनीक) कंपनियों के लिए भी राह मुश्किल हुई है. इन कंपनियों के कामकाज के लिए डिजिटल करेंसी को औपचारिक बनाना अभी और दूर की कौड़ी लग रहा है. भारत में बजट पेश होने के बाद गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसी में 8.7 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई.


Leave A Reply