बिल पर चर्चा के दौरान JDU ने किया वॉकआउट ।

जानता दल यूनाइटेड ने बिल पे चर्चा के दौरान केंद्र सरकार के अनुछेद 370 पर लिए गये फैसले का विरोध करते हुए लोकसभा से किया वॉकआउट ।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :  बता दे कि जानता दल यूनाइटेड ने केंद्र सरकार के अनुछेद 370 पर लिए गये फैसले का विरोध करते हुए लोकसभा से वॉकआउट कर दिया। जदयू की तरफ से ललन सिंह ने सदन में कहा कि हम एक दूसरे की विचारधारा को जानते हैं, लेकिन धारा 370 पर सरकार के फैसले का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जब NDA की बात हुई थी, तो इसको लेकर चर्चा हुई थी और धारा 370 को हटाने की बात नहीं थी। अगर वहां पर इस तरह का माहौल बनता और फिर कुछ ऐसी स्थिति बनती तब सोचा जा सकता था।  लेकिन अभी आपको आतंकवाद से लड़ना चाहिए था, इस तरह का फैसला नहीं लेना चाहिए था। लोकसभा में YSRCP सांसद आर आर राजू कानुमुरू ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य के बंटवारे के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था और दिल्ली को भेजा था। अनुच्छेद 3 का उल्लंघन हुआ और राज्य को दो हिस्सों में बांटा गया था, हमारे मुख्यमंत्री ने इसके बाद इस्तीफा भी दे दिया था। इसके खिलाफ एक केस भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।  उन्होंने कहा कि देश में एक संविधान और एक झंडा होना चाहिए जो सिर्फ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि नरसिम्हा राव की सरकार एक प्रस्ताव लेकर आई जिसमें PoK और जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग माना गया और उसका हमने समर्थन भी किया । यह बात तो होनी ही नहीं चाहिए । उन्होंने कहा कि संवैधानिक दृष्टि से इस प्रस्ताव में कुछ भी गलत नहीं हैं ।  जम्मू कश्मीर की विधानसभा में शेख अब्दुल्ला ने कहा था कि अनुछेद 370 को जम्मू-कश्मीर से वापिस लेना चाहिए हालांकि उस समय इसमें उनके कुछ अपने निजी स्वार्थ भी थे ।

Leave A Reply