बेंगलूरु – शांतिपूर्ण रहा बंद,जनजवीन प्रभावित

phpThumb_generated_thumbnail

बेंगलूरु. कन्नड़ संगठनों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोडऩे के खिलाफ शुक्रवार को आहूत राज्यव्यापी बंद छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा। प्रदेश के दक्षिणी जिलों में पूर्ण बंद रहा तो अन्य हिस्सों में मिश्रित असर रहा।

बंद के दौरान बेंगलूरु सहित अन्य इलाकों में शिक्षण संस्थान, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, सिनेमाघर बंद रहे। बैंक और केंद्र सरकार के कार्यालय खुले रहे लेकिन उपस्थिति काफी कम रही। प्रदेश में बसों और कैबों का परिचालन दिनभर नहीं हुआ। हालांकि, रेल और विमान सेवाओं पर बंद का असर नहीं पड़ा। बेंगलूरु में बंद के दौरान दिनभर मेेट्रो रेल का परिचालन नहीं हुआ। बंद के कारण बाहर से आए लोग रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डे पर फंसे रहे।

मण्ड्या में लाठीचार्ज, अश्रुगैस के गोले दागे

मण्ड्या जिले में कृष्णराज सागर जलाशय और वृंदावन गार्डन में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे लोगों को को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए अश्रु गैस के गोले भी दागे।

आईटी कंपनियों में भी रही छुट्टी

मैसूरु, मंड्या, चामराज नगर,हासन, कोडुगू, तथा बेंगलूरु जिले में पूर्ण बंद रहा जबकि तटीय जिलों, मुंबई-कर्नाटक व हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्रों में बंद का आंशिक असर रहा। उत्तरी पूर्वी जिलों में बल्लारी व कोप्पल जिलों में पूर्णत: बंद रहा। बेंगलूरु और मैसूरु में आईटी-बीटी और बीपीओ कम्पनियों ने भी बंद को देखते हुए पहले ही अवकाश की घोषणा कर दी थी। शिक्षण संस्थानों में पहले ही अवकाश घोषित कर दिया था।

प्रदर्शनकारियों ने बेंगलूरु सहित अन्य शहरों व कस्बों में सड़कों पर टायर जलाकर व पत्थर डालकर जगह जगह रास्ता जाम कर दिया। फिल्म और टीवी सीरियल कलाकारों, कॉर्पोरेट सेक्टर व समाज के अन्य वर्गों के लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। राजधानी बेंगलूरु में बंद समर्थकों ने विभिन्न इलाकों में मोटरसाइकिल रैलियां निकाली व दुकानों को बंद करवाया। प्रदर्शनकारियों ने चौराहों पर टायर जलाकर व तमिलनाडुु की मुख्यमंत्री जे. जयलिलता के पुतले फूंक कर आक्रोश जताया।

 

Leave A Reply