(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): दिल्ली में भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बता दें, वो हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के सांसद थे। वहीं उनकी मौत की खबर सुनने के बाद कई नेता उनके आवास पर पहुंचे। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौके पर पहुंचे हैं।वहीं बीजेपी ने आज होने वाली अपनी संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है। बता दें, गृह मंत्री अमित शाह ने भी राम स्वरूप के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूँ। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति।’