हैदराबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक टी20 मैच मैदान गीला होने के कारण शुक्रवार को रद्द घोषित कर दिया गया, जिससे दोनों देशों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूट गई।

विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव मौका निकालकर फुटबॉल खेलने में व्यस्त हो गए।