भारत की ओर से पाकिस्तान को दिया जा रहा है मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान की चौकियां और तेल डिपो उड़ाए गए
पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है
(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के सटीक जवाबी कार्यवाही में मोटर की 9000 से ज्यादा गोले दागे गए जिससे पाकिस्तान की कई चौकियां और पाकिस्तानी रेंजर्स के तेल डिपो तबाह हो गए। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस समय अंतर्राष्ट्रीय सीमा का जम्मू से लगा हुआ 190 किलोमीटर के दायरे का इलाका बेहद तनावपूर्ण है क्योंकि यहां पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की नापाक हरकत में पाकिस्तान रविवार शाम से भारी फायरिंग कर रहा है।
सीमा पर गोलीबारी में जम्मू कश्मीर शहीद हुए जवान लांस नायक सैम अब्राहम की मावेलिक्कारा केरल में ससम्मान अंत्येष्टि की गयी। अब्राहम 24 वर्ष के थे नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर में हो रही फायरिंग में वह शहीद हो गए थे।