भारत की ज़वाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, कई सैनिक भी ढेर

पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के पास कल रात उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कर्नाह सेक्टर के अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : पाकिस्‍तान की लगातार सीमा पर सीजफायर उल्‍लंघन और घुसपैठ का आज भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की चौंकियों को निशाना बनाया है जिसमें उनके कई सैनिकों के ढेर होने की खबर है। इसके साथ ही कम से कम चार पोस्‍ट भी तबाह हो गए हैं, जहां से वे घुसपैठियों की मदद करते थे।वहीं इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के पास कल रात उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कर्नाह सेक्टर के अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि पाकिस्तानी की ओर से की गयी इस गोलाबारी में किसी के हताहत या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना ने भी इस हमले का माकूल जवाब दिया।

Leave A Reply