भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने की उम्मीद के साथ भारत आ रहे बेंजामिन नेतन्याहू

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 14 जनवरी से 19 जनवरी तक के लिए भारत आ रहे हैं, 6 दिवसीय यात्रा के दौरान वह आगरा, गुजरात और मुंबई की भी यात्रा करेंगे। भारत और इजराइल के बीच रक्षा, जल संरक्षण, कृषि, आंतरिक सुरक्षा आदि मसलों पर चर्चा होनी होनी हैं।


भारत-इजराइल के कूटनीतिक संबंधो की 25वी वर्षगांठ के समारोह में भी नेतन्याहू शामिल होंगे। पिछले तीन वर्षों में दोनों देशो के बीच काफी उच्च स्तरीय आदान प्रदान हुए हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू का भारत दौरा भारत और इजरायल के बीच 25 वर्षों से बढ़ते साझेदारी की सिल्वर जुबली है। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों में प्रगति लाना और दोनों देशो के लोगों के बीच अगले आने वाले वर्षों के लिए संबंधों को आकार देना है।

इजरायली दूतावास ने गुरुवार को बताया, ‘नेतन्याहू राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक करेंगे। उनके साथ एक कारोबारी शिष्टामंडल भी भारत आ रहा है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की ये पहली भारत यात्रा होगी। पिछले वर्ष भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी इजराइल गए थे।



Leave A Reply