भारत-नेपाल बॉर्डर के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके।

12 बजकर 37 मिनट और 32 सेकेंड पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नेपाल और भारत की सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्‍तराखंड में जैसे ही भूकंप के झटकों का अहसास हुआ हलचल पैदा हो गई। हालांकि रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5।0 बताई गई है। ऐसे में इससे कोई जन और धन हानि की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि 12 बजकर 37 मिनट और 32 सेकेंड पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। स्थानीय लोगें का कहना है कि भूकंप के झटके दो बार महूसस हुए। झटकों की वजह से धारचूला और अस्कोट में लोगों के घरों में रखे सामान भी गिर गए। जल्दबाजी में लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर आ गए। हाल ही में उत्तरकाशी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां पर भूकंप की तीव्रता 3।2 मापी गई थी। इस कुछ क्षण के लिए धरती हिलने से लोगों में दहशत पैदा हो गई और उन्हें घरों से बाहर निकलना पड़ा। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण कई जगहों पर लोगों को महसूस नहीं हुआ। भूकंप के आंकड़ों पर नजर रखने वाली संस्था यूनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल था। भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे था। नेपाल का ये इलाका पिथौरागढ़ के धारचूला से कुछ ही किलोमीटर दूर पर स्थित है।

Leave A Reply