(न्यूज़ लाइव नाऊ) आंध्रप्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने पूछा कि भारत रत्न मिलने से क्या सचिन तेंडुलकर को बोलने का लाइसेंस मिल गया है? सचिन राज्यसभा की सदस्यता लेने के बाद गुरुवार को पहली बार खेल से जुड़े मुद्दे पर ही बोलने जा रहे थे। लेकिन विपक्ष की हंगामे के कारण संसद में उनके बोलने का खाता नहीं खुल सका था। सचिन को कांग्रेस ने ही राज्यसभा में लाया है।
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के बार-बार आग्रह करने पर भी विपक्ष शांत होने तैयार नहीं था, इसलिए राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा था। ऐसे में सचिन को बोलने का मौका ही नहीं मिल पाया था। विपक्ष के इस रवैये की काफी आलोचना होने लगी। सपा सांसद जया बच्चन ने कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘सचिन तेंडुलकर ने भारत के लिए वैश्विक स्तर पर ख्याति अर्जित की है। यह बड़े ही शर्म की बात है कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। क्या सिर्फ राजनीतिज्ञों को ही बोलने की अनुमति है?’