भारत-वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला आज ।
टी-20 ,लगातार दो मैचों में जीत के बाद भारत आज फिर वेस्टइंडीज से तीसरे मैच के लिए तैयार ।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : लगातार दो मैचों में जीत के बाद भारत आज फिर वेस्टइंडीज से तीसरे मैच के लिए तैयार हैं। इस मैच में 2-0 की बढ़त बना ली है। उसने अमेरिका के फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए शुरुआती दोनो मैच जीते थे। वेस्टइंडीज क्रिकेट के अंतरिम चेयरमैन राबर्ट हायंस ने फेबियन एलेन को टीम में शामिल किए जाने की घोषणा की। हायंस के मुताबिक अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। भारत ने इस टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों का चयन किया है, जिनमें से कुछ पहले दो मैचों में खेल चुके हैं। कोहली ने दूसरे मैच के बाद ऐसे संकेत दिए थे कि यह उनके लिए बेंच पर बैठे बाकी के खिलाड़ियों का अच्छा मौका है क्योंकि सीरीज पहले ही कब्जे में आ चुकी है। भारत तीसरे मैच में टीम में बदलाव करे इसकी संभावना काफी ज्यादा है। पहले दो मैचों में भारत ने नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, मनीष पांडे को मौका दिया था। दो युवा खिलाड़ी बेंच पर बैठे थे- उनमें दीपक चाहर, राहुल चाहर, श्रेयस अय्यर के नाम शमिल हैं। कोहली अब इन तीनों में से किसे मौका देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। ऐसा भी हो सकता है कि कप्तान इन तीनों को आजमा लें। बता दे कि मैच आज( मंगलवार )रात ८ बजे से खेला जायेगा ।