नई दिल्ली.भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने बुधवार को फैमिली के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान वांगचुक की पत्नी और महारानी जेटसन पेमा वांगचुक और प्रिंस ग्यालसे भी मौजूद थे। मोदी ने कपल के साथ आए नन्हे राजकुमार को फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की एक फुटबॉल और शतरंज गिफ्ट किया। इसके अलावा, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी भूटान के राजा से मुलाकात की और दोनों के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि भूटान की रॉयल फैमिली 4 दिन के दौरे पर भारत आई है।
![]()