नयी दिल्ली; केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां रजनी जावडेकर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जावडेकर के एक सहयोगी ने यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।
92 साल की रजनी जावडेकर महाराष्ट्र के रायगढ़ और पुणे में जिला परिषद की स्कूल में टीचर भी रहीं थीं। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। जावडेकर के सहयोगी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।